फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से निकली वो और फिर एक घर के सामने लगा ली आग

विज्ञापन
विज्ञापन
जवाहर कॉलोनी निवासी पूजा गुप्ता (22) ने शनिवार शाम शरीर पर पेट्रोल डाल कर आग लगा ली। पुलिस ने उसे बीके अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


नाजुक हालत के चलते प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे सफदरजंग अस्पताल दिल्ली रेफर कर दिया। पूजा बल्लभगढ़ नत्थू कॉलोनी स्थित एक फर्म में नौकरी करती है।

परिजनों के मुताबिक कई दिनों से वह मानसिक  तनाव में थी। शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह किसी को कुछ बताए बिना घर से निकल गई।
विज्ञापन

एक घर के सामने लगा ली आग

चावला कॉलोनी स्थित रिशी नगर के पास उसने एक घर के सामने खुद पर पेट्रोल छिड़का और आग लगा ली। आस-पास मौजूद लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और पुलिस को सूचना दी।

एसएचओ सदर ने बताया कि युवती ने दिल्ली में मजिस्ट्रेट के सामने बयान दिया है कि मानसिक तनाव के चलते उसने खुद को आग लगाई थी।

उसकी हालत अभी नाजुक बताई जा रही है। परिजन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें