फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज तक नहीं हो पाई दर्जनों शवों की शिनाख्त

Sat, 25 Apr 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेनो क्षेत्र में मिले करीब एक दर्जन से अधिक शवों की शिनाख्त कराने में पुलिस पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। इलाके में करीब तीन माह से लावारिस शवों के मिलने का सिलसिला जारी है मगर आज तक पुलिस एक भी शव की शिनाख्त करा नहीं पाई।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस अफसरों ने कई बार दावे किए कि जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा मगर अभी तक कुछ नहीं हो पाया है। ग्रेनो क्षेत्र में एक-दो शवों में भले ही पुलिस ने पहचान कराने के लिए प्रयास किया हो लेकिन ज्यादातर मामलों में पुलिस ने लीपापोती करके खानापूर्ति की और फिर अपने अन्य कामों में लग गए।

अगर जांच अधिकारियों से आला अफसर इन शवों के बारे में जानकारी मांगेंगे तो वहीं मिलेगी जो शव मिलने के दिन थी। उससे ज्यादा आगे नहीं गई है।

एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि ग्रेनो में मिले सभी शवों को दो से तीन बार एनसीआर और आसपास के 10 जिलों में फोटो और जानकारी समेत पहुंचाया जा चुका है।
विज्ञापन


मगर एनसीआर समेत अन्य जिलों में किसी की ओर से पहचान हो जाने की कोई जानकारी तक नहीं मिली है। इससे पुलिस के सामने परेशानी बढ़ गई है। जल्द ही सभी शवों की पहचान कराने के लिए कोई नया तरीका निकाला जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें