फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकित हत्याकांड: इन चार ठेकेदारों पर हत्या का शक

Sat, 25 Apr 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
इंजीनियर अंकित चौहान हत्याकांड में पुलिस की जांच प्रॉपर्टी डीलरों की तरफ घूम गई है। मेरठ में बृहस्पतिवार को पूछताछ करने के बाद शुक्रवार को चार संदिग्ध प्रॉपर्टी डीलरों से नोएडा में पुलिस ने पूछताछ की।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, अंकित से संबंधित उन सभी बिंदुओं को पुलिस सिरे से खंगाल रही है जो शख्स या कारोबार उससे और परिवार से जुड़ा हो। अंकित सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। ऐसे में पुलिस ने पेशे से जुड़े सभी साथियों से पूछताछ की है जो लगातार उसके संपर्क में थे।

पत्नी अमीषा भी सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और उसने नौकरी की शुरुआत बंगलूरू से की थी। ऐसे में पुलिस टीम छानबीन करने बंगलूरू भी गई हुई है। वहीं, अंकित के पिता धर्मवीर चौहान एक टायर कंपनी से रिटायर हुए हैं।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने प्रॉपर्टी का काम बड़े पैमाने पर शुरू कर दिया। अब तक की जांच में पुलिस ने एक-दो प्रॉपर्टी के विवाद भी पाए हैं। करीब छह प्रॉपर्टी डीलरों से पूछताछ भी की गई है।

डीएसपी राजकुमार मिश्र ने बताया कि मेरठ के चार प्रॉपर्टी डीलरों से नोएडा में पूछताछ की गई है। उन्हें रूल ऑउट नहीं किया गया है। उनसे फिर पूछताछ की जा सकती है।

साथ ही, अन्य प्रॉपर्टी डीलरों का डाटा खंगाला जा रहा है। दो दिन पूर्व अट्टा में मिली होंडा एकॉर्ड कार के मालिक का पता चल गया है। कार खराब होने से वह पार्क करके मुंबई चला गया था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें