दिल्ली परिवहन विभाग ने दस मेट्रो स्टेशनों के नाम बदल दिए हैं। स्थानीय निवासियों की मांग के बाद बुधवार को परिवहन विभाग ने इस संबंध में मेट्रो को आदेश जारी कर दिया है। आगे से सभी दस मेट्रो स्टेशनों को नए नाम से जाना जाएगा।
विज्ञापन
परिवहन विभाग ने लोगों की मांग को देखते हुए स्टेशनों के नाम बदलने को लेकर एक कमेटी का गठन किया था। कमेटी ने नवंबर में नाम बदलने को लेकर एक बैठक की। बैठक में सदस्यों ने मांग के आधार पर नामों को बदलने की सिफारिश कर दी।