चुनावी महौल में गुड़गांव और फरीदाबाद के लोगों को शिक्षा का एक-एक नया केंद्र मिल गया है। हरियाणा सरकार ने मंगलवार को हुई बैठक में दोनों शहरों को एक-एक विश्वविद्यालय भेंट किया है।
फरीदाबाद स्थित अल फलाह इंजीनियरिंग कॉलेज और गुडगांव के अंसल कॉलेज को बीएमएल मुंजल यूनिवर्सिटी बनाने का फैसला लिया गया है। इस निर्णय से हुड्डा सरकार ने अपने युवा वोटरों को लुभाने का प्रयास किया है।
हालांकि गुड़गांव के मेवात भी एक यूनिवर्सिटी बनाने की मांग जोरों से उठ रही है। लेकिन इस पर अंतिम फैसला नहीं हो पाया।
उल्लेखनीय है कि गुड़गांव और फरीदाबाद दोनों सीटों पर वर्तमान में कांग्रेस के सांसद हैं लेकिन गुड़गांव के सांसद पार्टी छोड़ बीजेपी का दामन थाम चुके हैं और आम आदमी पार्टी ने भी योगेंद्र यादव के रूप में एक मजबूत उम्मीदवार उतारकर कांग्रेस को झटका देने का फैसला किया है। वहीं फरीदबाद में कांग्रेस के सांसद अवतार सिंह भड़ाना की स्थिति इस बार शहर में अच्छी नहीं है।
उम्मीद की जा रही है कि इस फैसले से शहर में युवा कांग्रेस की ओर आकर्षित होंगे।