फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपातकाल में जेल जाने वालों को सम्मानित करेगी सरकार

Thu, 30 Jul 2015 05:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की बहाली के लिए संघर्ष करते हुए जेल में यातनाएं सहने वालों को राज्य सरकार सम्मानित करेगी। जिला उपायुक्त अशोक सांगवान ने बताया कि 15 अगस्त को ऐसे लोगों को ताम्र पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके साथ ही शुभ्र ज्योत्सना नामक ग्रंथ प्रकाशित होगा। जिसमें सरकार आपातकाल के दौरान जेल में रहे व्यक्तियों के लेख, कविता, कहानी व अन्य साहित्य सामग्री को प्रकाशित करेगी।

नगराधीश ने पदभार संभाला
नूंह। प्रदेश सरकार की ओर से मेवात में नगराधीश के पद पर स्थानांतरित किए गए एचसीएस अधिकारी सुरेश कुमार चहल ने बृहस्पतिवार को पदभार संभाल लिया। वह पहले भी मेवात में एसडीएम नूंह के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
विज्ञापन


सम्मानित होंगे 13 बीएलओ
नूंह। राज्य चुनाव आयोग की ओर से मतदाता सूचियों के नवीनीकरण कार्य को बेहतर ढंग से पूरा करने के लिए मेवात जिले के 13 बूथ लेवल अधिकारियों को प्रशासन की ओर से 15 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला उपायुक्त अशोक सांगवान ने बताया कि इन बीएलओ ने मतदाता सूचियों के साथ आधारकार्ड नंबर जोड़ने के मामले में बेहतर ढंग से शत-प्रतिशत कार्य किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें