हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ओपन की सीनियर सेकेंडरी और सेकेंडरी बोर्ड परीक्षाएं 28 व 29 अक्तूबर से शुरू हो रही हैं। बोर्ड ने वेबसाइट पर टाइम टेबल समेत अन्य जानकारी जारी कर दी है।
विज्ञापन
सीनियर सेकेंडरी की परीक्षाएं 28 अक्तूबर से 21 नवंबर तक चलेंगी। जबकि सेकेंडरी की परीक्षाएं 29 अक्तूबर से 17 नवंबर तक होंगी।
इस नंबर पर होगा समाधान
बोर्ड परीक्षा से संबंधित विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए विद्यार्थी हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं। बोर्ड ने परीक्षा से जुड़ी दिक्कतों के लिए सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए 01664-254604 नंबर जारी किया है।