फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात में डांस करते-करते घोषित बदमाश ने कर दी हर्ष फायरिंग,छत पर खड़े छात्र के सीने में जा लगी

Sun, 31 Dec 2017 10:16 PM IST
नई दिल्ली
विज्ञापन
मोहम्मद नईम जिसे गोली लगी है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुरानी दिल्ली के चांदनी महल इलाके में बारात के दौरान खुशी में चलाई गई एक गोली छत पर खड़े 15 वर्षीय छात्र के सीने में जा लगी। बेहद गंभीर हालत में मोहम्मद नईम (15) को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


घटना के बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया। इससे इलाके में भारी तनाव उत्पन्न हो गया। आसपास के थानों की पुलिस को बुला लिया गया। लोगों का आरोप था कि चांदनी महल के घोषित बदमाश बबलू (47) ने जान-बूझकर नईम को गोली मारी।

पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर शनिवार सुबह बबलू को गिरफ्तार कर लिया। तनाव के मद्देनजर पुलिस के साथ सीआरपीएफ जवानों को भी तैनात किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसी के घर की छत पर खड़ा था बच्चा, तभी अचानक...

मो.नईम जिसे गोली लगी है। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, मोहम्मद नईम परिवार के साथ रकाबगंज, सुईंवालान, चांदनी महल में पिता मोहम्मद सलीम, मां व अन्य के साथ रहता है। वह पास के सरकारी स्कूल में 8वीं का छात्र है। शुक्रवार रात करीब 11:00 बजे चांदनी महल से दरियागंज जा रही बारात में लोग नाचते-गाते जा रहे थे।

बारातियों के बीच मौजूद बबलू नामक बदमाश हवा में अंधाधुंध गोलियां चला रहा था। एक गोली वहीं अपनी मौसी के घर की छत पर बारात देख रहे नईम के सीने में जा लगी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बबलू ने दस से ज्यादा गोलियां चलाई थीं।

नईम को गोली लगते ही अफरा-तफरी मच गई। परिजन उसे लेकर फौरन एलएनजेपी अस्पताल भागे। उसे नाजुक हालत में आईसीयू में भर्ती कराया गया। इधर, जैसे ही नईम को गोली लगने की खबर इलाके में फैली, लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और हंगामा शुरू कर दिया। लोगों का कहना था कि आए दिन बबलू व अन्य बदमाश इलाके में गोलियां चलाते रहते हैं। स्थानीय लोगों ने परिजनों के साथ शुक्रवार और शनिवार को हंगामा किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें