भाजपा ने आरोप लगाया है कि केजरीवाल की एजेंट शिखा गर्ग भाजपा की पार्षद को प्रलोभन दे रही हैं, जिसका सबूत अब सबके सामने आ चुका है। आज आम आदमी पार्टी का एक नया मॉडल सामने आया है जिसका नाम है प्रलोभन फॉर पार्षद मॉडल।
भाजपा के दिल्ली मीडिया प्रभारी हरीश खुराना ने आम आदमी पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया है कि आम आदमी पार्टी के एजेंट भाजपा के नवनिर्वाचित पार्षदों को प्रलोभन देने में जुटे हैं।
विज्ञापन
हरीश खुराना ने कहा कि भाजपा के पार्षदों को खरीदने की कोशिश की जा रही है। हमारे पास सबूत हैं, जो हम आज दिखा रहे हैं। फोन कॉल डिटेल और शिखा गर्ग के बीजेपी पार्षद मोनिका पंत घर आने की सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है।
उन्होंने कहा कि केजरीवाल की एजेंट शिखा गर्ग भाजपा की पार्षद को प्रलोभन दे रही हैं जिसका सबूत अब सबके सामने आ चुका है। आज आम आदमी पार्टी का एक नया मॉडल सामने आया है जिसका नाम है प्रलोभन फॉर पार्षद मॉडल। हम इसकी शिकायत एसीबी में भी करेंगे।