फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: भाजपा का आरोप, 'केजरीवाल की एजेंट शिखा गर्ग BJP की पार्षद को प्रलोभन दे रहीं'

Sat, 10 Dec 2022 02:14 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भाजपा ने आरोप लगाया है कि केजरीवाल की एजेंट शिखा गर्ग भाजपा की पार्षद को प्रलोभन दे रही हैं, जिसका सबूत अब सबके सामने आ चुका है। आज आम आदमी पार्टी का एक नया मॉडल सामने आया है जिसका नाम है प्रलोभन फॉर पार्षद मॉडल।
विज्ञापन
भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के दिल्ली मीडिया प्रभारी हरीश खुराना ने आम आदमी पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया है कि आम आदमी पार्टी के एजेंट भाजपा के नवनिर्वाचित पार्षदों को प्रलोभन देने में जुटे हैं।

विज्ञापन


हरीश खुराना ने कहा कि भाजपा के पार्षदों को खरीदने की कोशिश की जा रही है। हमारे पास सबूत हैं, जो हम आज दिखा रहे हैं। फोन कॉल डिटेल और शिखा गर्ग के बीजेपी पार्षद मोनिका पंत घर आने की सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल की एजेंट शिखा गर्ग भाजपा की पार्षद को प्रलोभन दे रही हैं जिसका सबूत अब सबके सामने आ चुका है। आज आम आदमी पार्टी का एक नया मॉडल सामने आया है जिसका नाम है प्रलोभन फॉर पार्षद मॉडल। हम इसकी शिकायत एसीबी में भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें