कोहरे की वजह से ट्रेन यात्रियों की परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को दिल्ली-गाजियाबाद रूट पर चलने वाली चार ट्रेन रद्द रहीं।
वहीं, दस ट्रेन का संचालन नए शेड्यूल पर किया गया। उधर, हापुड़ पैसेंजर और अंबाला एक्सप्रेस को आठ जनवरी तक रद्द कर दिया गया है।
इसके साथ ही चार जनवरी को नई दिल्ली-डिबरुगढ़ राजधानी का संचालन नहीं होगा। दिल्ली और गाजियाबाद होते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों को जाने वाली ट्रेनों का संचालन रद्द रहने से सैकड़ों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
गाजियाबाद से हापुड़ तक चलने वाली हापुड़ पैसेंजर और अंबाला एक्सप्रेस अप और डाउन को भी रद्द कर दिया गया है। वहीं सिक्किम महानंदा 15 फरवरी तक रद्द कर दी गई है। शुक्रवार को सद्भावना एक्सप्रेस और जनसाधारण का संचालन भी नहीं किया गया।
ये ट्रेनें रहीं रद्द
दिल्ली रक्सौल सद्भावना एक्सप्रेस, अमृतसर सहरसा जनसाधारण, दिल्ली अंबाला एक्सप्रेस (अप और डाउन), हापुड़ गाजियाबाद पैसेंजर (अप और डाउन)।