फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाभी की बहन पर रखता था बुरी नजर...

Tue, 21 Jan 2014 11:29 PM IST
अरीश रिजवी/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एक माह से लापता आटो चालक अशरफ उर्फ सूरज (24) की हत्या की जा चुकी है। भाभी की बहन पर नजर रखना उसे भारी पड़ गया। अशरफ के बड़े भाई उस्मान के साले गुलफाम ने अपने दो साथियों के साथ हथौड़े से पीटकर फिरोजाबाद में उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


विजयनगर पुलिस ने गुलफाम और उसके साथी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा साथी अब्दुल भागा हुआ है। इनसे हत्या में इस्तेमाल हथौड़ा और मृतक का मोबाइल बरामद कर लिया है। पुलिस मृतक केमोबाइल की कॉल डिटेल से हत्यारोपियों तक पहुंची। शव बरामद नहीं हुआ है।

एसओ विजयनगर हरिदयाल यादव ने बताया कि अशरफ फिरोजाबाद के नारखी थाना क्षेत्र का रहने वाला था। खोड़ा में रहता था। पेशे से आटो चालक था। अशरफ का भाई और पिता विजयनगर प्रताप विहार में रहते हैं।
विज्ञापन


21 दिसंबर 2013 को अशरफ पिता से यह कहकर गया था कि फिरोजाबाद जा रहा है। वह उसी दिन से लापता था। 31 दिसंबर को उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

छानबीन में पता चला कि अशरफ को फिरोजाबाद के सिरसागंज निवासी गुलफाम ने फोन किया था। पुलिस ने गुलफाम को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो खुलासा हो गया।

बकौल एसओ, गुलफाम ने बताया कि अशरफ उसकी बहन का देवर है। उसका घर आना जाना था। वह उसकी छोटी बहन पर गलत नजर रखता था। कई बार उसे घर आने से मना किया और समझाया भी, मगर वह नहीं माना।

इस पर 21 दिसंबर को उसने उसे फिरोजाबाद बुलाया कि उसकी नौकरी लगवा देगा। वह फिरोजाबाद पहुंचा तो 21 दिसंबर को ही राहुल और अब्दुल केसाथ मिलकर उसने सरसों के खेत में ले जाकर हथौड़े से उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें