इंटरनेट लोगों के लिए सहूलियत के साथ कई परेशानियां भी लेकर आया है। मंगलवार को शिक्षकों ने सोशल नेटवर्किंग साइट्स, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन, फेक कॉल्स और ई-मेल की समस्याओं का निदान जाना।
मौका था जीजीआईसी, विजयनगर में ‘साइबर सेफ एंड सिक्योर वर्कशॉप’ का। इंडियन साइबर आर्मी के प्रेसीडेंट और सीईओ किसलय चौधरी ने शिक्षकों को ऑनलाइन बैंकिंग ट्रांजेक्शन करते वक्त सावधानी बरतने, सोशल नेटवर्किंग साइट्स के सुरक्षित इस्तेमाल और साइबर सुरक्षा, कानून और सजा के प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताया।
साइबर क्राइम सेल में दर्ज कराएं शिकायत
इंटरनेट के युग में सोशल नेटवर्किंग साइट्स, फेक कॉल्स और ऑनलाइन बैंक ट्रांजेक्शन फ्रॉड से जुड़ी तमाम घटनाएं हो रही हैं। ऐसे में घबराने की जगह जरूरत है लोकल साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज कराने की।
फेसबुक व अन्य साइट्स पर फेक प्रोफाइल व अन्य किसी समस्या से परेशान स्टूडेंट्स डरें नहीं बल्कि अपने पैरेंट्स से सारी बात शेयर करें। साथ ही कलक्ट्रेट स्थित एसएसपी ऑफिस में साइबर क्राइम सेल में अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
फेक कॉल या ई-मेल आने पर जरूर करें रिप्लाई
साइबर वर्ल्ड में अपराध का तरीका भी हाईटेक हो गया है। आपके मोबाइल नंबर को हैक कर दूसरों को मैसेज भेजना या फिर आपकी ई-मेल आईडी को हैक कर दूसरों को ई-मेल भेजने की शिकायतें साइबर क्राइम सेल में रोजाना दर्ज हो रही हैं।
ऐसे में फेक कॉल्स या फिर ई-मेल हासिल करने वाले इंसान को रिप्लाई जरूर करनी चाहिए क्योंकि रिप्लाई करने पर मैसेज एक्चुअल मोबाइल या फिर ई-मेल होल्डर के पास जाएगा।
अनजान को न देंडेबिट-क्रेडिट कार्ड
रेस्टोरेंट पर खाना खाने के बाद, पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल भरवाते वक्त, मॉल्स-दुकानों में खरीदारी करते वक्त लोग अपना डेबिट-क्रेडिट कार्ड अनजान लोगों को देकर बेफिक्र हो जाते हैं। कुछ देर बाद एकाउंट से पैसा गायब होने के बाद नींद खुलती है इसलिए लोगों को अपनी आंखों के सामने ही कार्ड ट्रांजेक्शन करना चाहिए।
मेल से बैंक कभी नहीं करती पासवर्ड डिमांड
लोगों के ई-मेल आईडी पर आजकल कई ऐसे फ्रॉड मैसेज आते हैं, जिसमें अपराधी एकाउंट ब्लॉक होने, पासवर्ड चेंज आदि की डिमांड कर आपसे आपके एकाउंट नंबर, कस्टमर आईडी, नाम, ई-मेल आईडी, उसके पासवर्ड और अन्य चीजों की मांग करते हैं।
ध्यान रखें, कि बैंक केवल कस्टमर को जानकारियां प्रोवाइड कराती हैं न कि उनसे आपके एकाउंट नंबर सहित अन्य की डिमांड करती हैं।