मयूर विहार फेज-तीन की स्वराज अभियान से जुड़ी महिलाओं ने एक शराब की दुकान पर हल्ला बोला। शराब नहीं, स्वराज चाहिये के नारेबाजी करती महिलाओं ने पहले दुकान का घेराव किया। इसके बाद दुकान बंद करन की मांग की।
थोड़ी देर बाद दुकानदार दुकान बंद करके मौके से चला गया। दरअसल, स्थानीय लोगों की मर्जी के बगैर खुली शराब की दुकानों को बंद कराने की मुहिम स्वराज अभियान ने शुरू कर रखी है।
इसी कड़ी में रविवार को मयूर विहार फेज-तीन स्थित स्मृति वन के सामने की शराब की दुकान पर हल्ला बोल कार्यक्रम था। तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार रविवार शाम स्थानीय निवासी शराब दुकान पर इकट्ठा हुये।
इसमें बड़ी संख्या में महिलायें मौजूद थे। उनके हाथ में शराब नहीं, स्वराज चाहिये के पोस्टर लगे थे। लोगों ने शराब की दुकान बंद करो के नारे भी लगाये।
सूचना पाक मौके पर दिल्ली पुलिस पहुंच गयी। पुलिस ने लोगों को शांत कराने की कोशिश की। लेकिन महिलायें शराब की दुकान बंद होने से पहले चुप होने को तैयार नहीं थी। इसी बीच दुकानदार अपनी दुकान बंद करके मौके से चला गया। महिलाओं का आरोप था कि शराब की दुकान से इलाके का माहौल खराब हो रहा है।
इसी वजह से उन्हें सड़क पर आना पड़ा। स्वराज अभियान का कहना है कि अगर स्थानीय निवासियों की मांग को अगर पूरा नहीं किया जाता तो अभियान अपने संघर्ष को तेज करेगा।