फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी से हज यात्रा का पहला जत्था रवाना

Sun, 16 Aug 2015 08:19 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में आज हज यात्रियों के पहले जत्थे को रवाना किया गया। इस दौरान दिल्ली के मु्ख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, केंद्रीय मंत्री वीके सिंह और मुख्तार अब्बास नकवी मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये जत्था एयर इंडिया की विशेष फ्लाइट से सुबह 6 बजे रवाना हुआ। इसमें 40 हज यात्री शामिल थे। इस मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री भी यहां पहुंचे और यात्रियों को उनकी हज यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी।

हज के लिए कार्यक्रम दिल्ली हज कमेटी की ओर से भी आयोजित किया गया था।
Trending Videos
विज्ञापन

'देश की शांति संपन्नता के लिए करें दुआ'

जरनल वीके सिंह के मुताबिक भारत सरकार ने हज यात्रियों को सुटकेस दिए हैं। जिसमें हज यात्री अपना सामना सुरक्षित रख सकते हैं।

इसके अलावा भारत सरकार ने बड़ी मात्रा में दवाइयां, टेंट और किचन की भी व्यवस्था की है। गौरतलब है कि इस बार सऊदी ने भारत के कोटे में 20 फीसदी कटौती की है।

केजरीवाल ने हज यात्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे उनकी सुखद हज यात्रा की कामना करते हैं और उनसे निवेदन करना चाहेंगे कि हज यात्री अपनी देश के लिए शांति और संपन्नता की दुआ करें।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें