नांगलोई इलाके में पत्नी के चरित्र पर शक होने पर एक युवक ने बेल्ट से उसकी गला घोंटकर हत्या करने की कोशिश की। महिला के बेहोश होने के बाद युवक ने बेल्ट के बक्कल से उसके सिर पर हमला कर उसे लहूलुहान कर फरार हो गया।
पीड़िता को जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नांगलोई थाना पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।
सुषमा(25, काल्पनिक नाम) पति संदीप के साथ नांगलोई के मेन राजेंद्र पार्क इलाके में रहती है। सुषमा की संदीप से वर्र्ष 2008 में प्रेम विवाह हुआ था। 13 अगस्त को संदीप ने सुषमा से कहा कि वह बेटे को लेकर अपनी मां के घर चली जाए।