फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Delhi Railway Station: ढाई हजार करोड़ की लागत से बनेगा वर्ल्ड क्लास, ये सारी सुविधा मिलेगी एक जगह

Mon, 14 Oct 2024 08:02 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन अत्याधुनिक तकनीक आधारित होगा। यह ग्रीन बिल्डिंग मानकों को पूरा करेगा। सौर ऊर्जा और सीसीटीवी कैमरों के साथ सुरक्षा और पूरे स्टेशन में एक्सेस कंट्रोल सिस्टम लगाया जाएगा। 
विज्ञापन
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन 2,469 करोड़ रुपये की लागत से वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से लैस होगा। इसके लिए रेलवे ने बोलियां आमंत्रित की है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसी साल दिसंबर महीने से निर्माण प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। यह स्टेशन पहाड़ गंज से अजमेरी गेट तक ग्रीन बिल्डिंग मानक पर तैयार होगा।

विज्ञापन

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से लैस करने की योजना परवान चढ़ती दिखाई दे रही है। इसके लिए रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) ने स्टेशन के पुनर्विकास और इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (इपीसी) मोड पर संबंधित बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए बोलियां आमंत्रित की हैं। 19 नवंबर को यह खुलेगा। परियोजना का उद्देश्य इस स्टेशन को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कर एक विश्व स्तरीय परिवहन केंद्र के रूप में विकसित करना है। एकीकृत परिवहन का केंद्र होगा। रेल, मेट्रो, बस और परिवहन के अन्य सार्वजनिक संसाधन यात्रियों को एक ही जगह से मिलेगा। ताकि यात्रियों को सुविधाजनक और परेशानी मुक्त कनेक्टिविटी सुनिश्चित हो सके।

स्टेशन के दोनों तरफ भवन का निर्माण
पहाड़गंज और अजमेरी गेट की ओर दो रैखिक स्टेशन भवनों का निर्माण किया जाएगा। यहां आगमन और प्रस्थान प्लाजा वाले एयर-कॉन्कोर्स, प्रतीक्षा क्षेत्र, लिफ्ट और स्वचालित सीढ़ियों से युक्त होगा। स्टेशन तक पहुंच बढ़ाने के लिए और सड़कों पर भीड़भाड़ कम करने के लिए एलिवेटेड और ऑन ग्राउंड रोड नेटवर्क, प्लेटफॉर्म कार्य, पार्सल क्षेत्र और पार्सल, पार्किंग और संचलन सुविधाओं के सुचारू संचालन के लिए दो पार्सल सुरंगें तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

बेहतर सुरक्षा से होगा लैस
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन अत्याधुनिक तकनीक आधारित होगा। यह ग्रीन बिल्डिंग मानकों को पूरा करेगा। सौर ऊर्जा और सीसीटीवी कैमरों के साथ सुरक्षा और पूरे स्टेशन में एक्सेस कंट्रोल सिस्टम लगाया जाएगा। इस तरह से चप्पे-चप्पे पर कैमरों से नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें