फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 महीने में गैंगरेप, किडनैपिंग और लूट जैसी वारदात से थर्राया गुरुग्राम, पुलिस पर उठे सवाल

Fri, 09 Jun 2017 09:32 AM IST
गौरव चौधरी/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
gurugram gangrape
विज्ञापन
प्रदेश की हाईटेक कही जाने वाली साइबर सिटी पुलिस की कार्य क्षमता पर सवाल उठने लगे है। बीते पांच महीनों में पांच बड़ी घटनाएं हुई है। जिनकों सुलझाने में  पुलिस नाकाम साबित हुई है। इन घटनाओं से साइबर सिटी काफी चर्चाओं में  भी रही । जिले में बीते पांच महीनों में साइबर सिटी के हर क्षेत्र में बदमाशों ने अपना कहर भरपाया और लूट, गैंगरेप, अपहरण और डकैती जैसी संगीन वारदातों को खुलेआम अंजाम दिया। पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। 
विज्ञापन


बदमाशों ने थाने से सौ मीटर दूर अपहरण किया ,तो नाइटडोमेन के दौरान चलती कार में गैंगरेप होता रहा और दिनदहाड़े लूट को अंजाम दिया। इन सबके बावजूद पुलिस सोती रही। आलत यह है कि जनता सड़क पर है कहीं पर जाम लगा रही है तो कहीं पर पंचायत हो रही है। 

पांच बड़ी घटनाएं

1-फरवरी माह में गांव मंदपुरा में बदमाशों द्वारा महिलाओं के साथ गैंगरेप किया और डकैती की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए खुद पुलिस आयुक्त ने मौके पर जांच करने गए  थे और एसआईटी का गठन किया था। लेकिन तीन माह बाद  भी पुलिस के हाथ खाली है। 
विज्ञापन


2-मई माह में नार्थ-ईस्ट की महिला के साथ चलती कार में गैंगरेप हुआ था। पुलिस आयुक्त ने एसआईटी का गठन किया ,आरोपियों का स्कैच भी बनवाया था और दो लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया था। फिर भी कोई सुराग नहीं मिला। 

3-मई माह में इश्योंरेंस कंपनी के मैनेजर का थाने के पास अपहरण किया था। उस घटना का भी पुलिस के पास कोई सुराग नहीं है। बदमाश अब भी फरार है। 

4-मई माह में सोहना के धुनैला गांव में एक लड़की गायब हो गई थी। पुलिस उसका भी पता नही लगा सकी । पुलिस से नाराज लोगों ने जाम लगाया और पथराव भी किया था। 

5- मई माह में पटौदी के पास बदमाशों ने एंबुलेंस में शव लेकर जा रहे परिवार को रोककर लूटपाट की गई थी।  
विज्ञापन

मामलों को सुलझाने के लिए बनाई एसआईटी

gurgaon gang rape
दो बड़ी घटनाओं को देखते हुए  पुलिस आयुक्त ने एसआईटी गठित कर जांच करने के लिए कहा था। जिसमें आईपीएस अधिकारियों सहित जिले के  काबिल अफसरों को  शामिल किया था।

ताकि मामलें को  जल्द से जल्द  सुलझाया जा सके और आरोपियों को गिरफ्तार करें। लेकिन पुलिस की कार्यप्रणाली पर अब सवाल उठने लगे है। इन घटनाओं में पुलिस ठोस सुराग का पता लगाने में भी नाकाम साबित हुई है। आरोपी तो पुलिस की पहोच से दूर है। 

संदीप खिरवार,पुलिस आयुक्त गुरुग्राम ने बताया कि पुलिस की टीमें मामलों को सुलझाने में लगी हुई है। जल्द ही सभी वारदातों का खुलासा किया जाएगा। कई मामलों में सुराग मिलें है, उनके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें