सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल की स्टाफ नर्स पूनम कोरोना को मात देकर वापस अपने काम पर लौट आई हैं। पूनम का कहना है कि अब वे और उत्साह के साथ काम करेंगी। सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में कार्यरत पूनम मरीजों की देखभाल के दौरान कोरोना की चपेट में आ गई थीं।
उन्होंने कहा कि कोई भी चुनौती स्वास्थ्यकर्मियों के जज्बे को कम नहीं कर सकती। इसीलिए स्वस्थ होने के बाद वे फिर ड्यूटी पर लौट आईं। बता दें कि इससे पहले नागरिक अस्पताल की ही चिकित्सक डॉ. शीनम भी कोरोना संक्रमित हो गई थीं। उपचार के बाद वे वापस ड्यूटी पर लौट आई थीं। उधर, एक चिकित्सक भी कोरोना से संक्रमित हो गए थे।
हाल ही में एक महिला सुरक्षाकर्मी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है, जो वागरिक अस्पताल में तैनात थी। नागरिक अस्पताल के आधा दर्जन से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मी अब तक कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से अधिकांश स्वस्थ हो चुके हैं।