फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3500 का कमरा 2.90 लाख में पड़ा: शख्स ने लखनऊ के लिए करानी चाही बुकिंग, देखते-देखते लाखों में पहुंची डील

Wed, 10 Jan 2024 06:03 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम

सार

आरोपी ने खुद को लेमन ट्री होटल, लखनऊ का रिजर्वेशन मैनेजर बताया था। आरोपी ने कहा था कि 28 नवंबर 2023 को सीटें कम हैं और कमरे की बुकिंग के लिए अग्रिम धनराशि मांगी थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ यूपी में ऑनलाइन होटल का कमरा बुक कराना एक युवक को भारी पड़ गया। साइबर ठग ने पीड़ित के कार्ड पर 2,90,130 रुपये खर्च कर दिए। साइबर थाना पूर्व ने धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

टाइम्स रेजीडेंसी सेक्टर-63 गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन निवासी तेजकरण सिंह लांबा ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि 27 नवंबर 2023 को विभिन्न ट्रेवल पोर्टलों और गूगल सर्च पर लखनऊ दौरे के लिए ऑनलाइन, होटल में कमरा खोज रहा था। कुछ समय बाद एक नंबर से कॉल आया, आरोपी ने खुद को लेमन ट्री होटल, लखनऊ का रिजर्वेशन मैनेजर बताया। आरोपी ने कहा कि 28 नवंबर 2023 को सीटें कम हैं और कमरे की बुकिंग के लिए अग्रिम धनराशि मांगी।

जालसाज ने कमरे के किराये के रूप में 3500 रुपये मांगे और ऑनलाइन भुगतान करने को कहा। आरोपी ने कार्ड का विवरण मांगा जो साझा किया और ओटीपी जनरेट हो गया। राशि की जांच करने के बाद 3500 रुपये के लिए पहला लेनदेन मिला, लेकिन बाद में आश्चर्य हुआ कि कार्ड पर 2,90,130 रुपये का बिल आ गया।
विज्ञापन

पैसे वापस करने के बहाने ठगे 2.50 लाख रुपये
साइबर ठगों ने अमेजन पर आर्डर पर रद्द होने और पैसे वापस करने के नाम पर 2.50 लाख रुपये ठग लिए। सेक्टर-72 निवासी गुलशन राय सिंधवानी ने साइबर थाना वेस्ट में दी शिकायत में बताया कि जनवरी को अमेजन पर ऑर्डर दिया था। उत्पाद की स्थिति जानने के लिए अमेजन साइट की जांच किया तो शाम तक डिलीवरी होने की बात कही थी। दोपहर 3:30 बजे जांच की तो ऑर्डर अमेजन साइट से गायब हो गया था। गूगल से अमेजन कस्टमर केयर नंबर पर बात की तो जवाब मिला कि ऑर्डर गुलशन के नाम से रद्द कर दिया गया है। रिफंड ले सकते हैं। पेटीएम लिंक से करीब 2.50 लाख रुपये कट गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें