फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में झुलसे यात्रियों का दर्द: 'घर जाना था मगर अब अस्पताल में ही मनेगी दिवाली', आंखों के रास्ते छलकी पीड़ा

Thu, 09 Nov 2023 11:00 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्नाम

सार

बस में ज्यादातर श्रमिक थे। यूपी के हमीरपुर, महोबा और मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों के रहने वाले यह श्रमिक दिवाली मनाने के लिए अपने-अपने गांव जाने के लिए निकले थे।
विज्ञापन
हादसे में झुलसे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गूगल कार्यालय के सामने जली डबल डेकर बस में झुलसे 13 यात्रियों का इलाज गुरुग्राम के सिविल अस्पताल में चल रहा है। इस बस में ज्यादातर श्रमिक थे। यूपी के हमीरपुर, महोबा और मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों के रहने वाले यह श्रमिक दिवाली मनाने के लिए अपने-अपने गांव जाने के लिए निकले थे। अस्पताल में भर्ती  इन मरीजों से जब बात की गई तो उनका दर्द आंखों के रास्ते छलक आया। इन श्रमिकों का कहना था कि अब उनकी दिवाली अस्पताल में ही मनेगी। श्रमिकों का कहना था कि उनकी जमा पूंजी भी बस के साथ ही जलकर राख हो गई।

विज्ञापन

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर देर शाम चलती बस में आग लगने के कारण झुलसे लोगों में कुल 29 को नागरिक अस्पताल लाया गया। इसमें एक वर्ष का आर्यन, दस वर्ष के आशीष सहित आठ वर्ष की नंदिनी, 14 वर्षीय साक्षी, उसका हम उम्र लोकेश सहित 34 वर्ष की शीला, 40 वर्ष का ईश्वर दास, 40 वर्ष की निर्मला, 37 वर्षीय रामकुमार, 28 वर्षीय बबलू पूरी तरह से सुरक्षित रहे। कुल 16 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। 

नागरिक अस्पताल के डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट (डीएमएस) डॉ. मनीष राठी ने बताया कि कुल 29 लोग उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाए गए थे। इसमें से 16 को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। वह सभी पूरी तरह से स्वस्थ थे। इस हादसे में शिकार हुए 13 लोग फिलहाल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किए गए हैं। अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयमाला ने बताया कि ज्यादातर मरीज 30 फीसदी तक झुलसे हुए हैं। ऐसे सभी मरीजों को जिला अस्पताल में पूरा इलाज दिया जा रहा है। कुछ को माइनर सर्जरी की भी आवश्यकता है। इसकी सुविधा अस्पताल में उपलब्ध है। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र यादव ने बताया कि सभी उपचाराधीन मरीजों की हालत स्थिर है। उनके हाथ-पैर, आंख जैसे हिस्सों पर जलने के कारण घाव बने हैं। ऐसे मरीजों को नागरिक अस्पताल में पूरा उपचार मिल रहा है। एक दंपती ज्यादा झुलस गए। डीप बर्न के कारण उन्हें दिल्ली स्थिति सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया था। 
विज्ञापन

दंपती को किया दिल्ली रेफर 
बस में बुधवार रात अचानक आग लगने के कारण दो महिलाएं इस कदर झुलस गई थीं कि उनकी मौके पर मौत हो गई। एक दंपती को भी बुरी तरह झुलसी हुई हालत में नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया था। दोनों की हालत को देखते हुए  प्राथमिक उपचार के पश्चात अस्पताल प्रशासन ने उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल सात वर्षीय दिनेश, 18 वर्षीय राम नारायण, 19 वर्षीय पूरण लाल, 18 वर्षीय कालीचरण के साथ कुल 13 मरीज जिला अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें