फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालिम ससुराली: बहू को सास और देवर ने मारपीट कर घर से निकाला, शादी के बाद से ही महिला को किया जा रहा परेशान

Thu, 09 Nov 2023 10:50 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)

सार

महिला ने मारपीट के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ ससुराल गई बहू के साथ सास और देवर में मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। बहू ने पुलिस को फोन करके सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सास व देवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

दिल्ली निवासी माधवी शर्मा ने बताया कि उनकी शादी करीब 10 महीने पहले आदर्श नगर निवासी पवन के साथ हुई थी। शादी के बाद से उनके पति व ससुराल वालों के साथ अनबन शुरू हो गई। जिसके चलते उनका कोर्ट में केस चल रहा है। 25 अक्तूबर को वह अपने ससुराल वापस रहने के लिए गई। तो उनकी सास बाला और देवर दीपक ने उनको घर में घुसने से मना कर दिया।
विज्ञापन

साथ ही उनके साथ मारपीट करने के बाद घर से बाहर निकाल दिया। जिस पर महिला ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। थाना आदर्श नगर प्रभारी रामबीर सिंह ने बताया कि  महिला की शिकायत पर सास व देवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें