फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: सिविल सर्विस की तैयारी कर रही युवती से फेसबुक पर दोस्ती के बाद दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर दिया वारदात को अंजाम

Tue, 21 Jun 2022 09:20 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम

सार

हिसार मूल की लड़की ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी फेसबुक पर हिसार के ही एक युवक से दोस्ती हुई थी। बाद में मिलने पर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर युवक ने उसे शादी का आश्वासन दिया लेकिन बाद में शादी से मुकरने लगा।
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में रहकर सिविल सर्विस की तैयारी कर रही युवती से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी से युवती की दोस्ती फेसबुक के माध्यम से हुई थी। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, हिसार मूल की युवती ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह गुरुग्राम में एक पीजी में रहती है और संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तैयारी कर रही है। फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती हिसार के ही युवक से हुई। इसके बाद दोस्ती आगे बढ़ने लगी।

उसने बताया कि एक दिन जब दोनों मिले तो युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवती का आरोप है कि जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया। अब आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया है और उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें