गुरुग्राम के पटौदी में स्थित गांव ब्रिजपुरा में एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या अलग-अलग तरीके से हुई हैं। हर हत्या इतने बेरहमी और विभत्स तरीके से हुई है कि पढ़कर किसी भी रूह कांप सकती है। घर का मंजर देखकर ये कहा जा रहा है कि हत्यारों पर जैसे खून सवार था। जिस तरह उन्होंने सवा महीने की मासूम चारु को मौत के घाट उतारा उससे यही कहा जा सकता है कि अगर उनके सामने और भी लोग आ जाते तो शायद वो उन सबको मौत के घाट उतार देते। पढ़ें दहशत पैदा करने वाली पूरी दास्तां...
murder pataudi
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार हत्यारों ने मनीष को चाकू गोदकर, पिंकी को फंदे पर लटकाकर, फूलवती व चारू को डंडे से पीटकर हत्या की गई है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से चारों शवों का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में सामने आया कि चारों की हत्या के तरीके भी अलग-अलग हैं। मनीष (25) के शरीर को चाकू से करीब 30 बार गोदा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। बृहस्पतिवार देर शाम चारों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। हत्या के मामले में पुलिस ने 4 टीमें गठित की हैं।
murder pataudi
उधर, बुधवार देर रात पुलिस ने मृतक के भाई को शक के घेरे में लेकर करीब 3 घंटे तक पूछताछ भी की। इस घटना ने पुलिस के सामने अनेक सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस को हत्या के कारणों का ही पता नहीं लग पा रहा है। उधर, ग्रामीणों की मानें तो बुधवार को दिन में एक अंजान गाड़ी भी गांव में देखी गई थी जिसका कुछ पता नहीं लग पाया है। बुधवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव ब्रिजपुरा में एक ही घर के तीन सदस्यों की हत्या कर दी गई है।
murder pataudi
- फोटो : अमर उजाला
मनीष के शरीर पर मिले 30 बार चाकू गोदने के निशान ः मेडिकल बोर्ड ने चारों शवों का पोस्टमार्टम किया। बोर्ड में फोरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. दीपक माथुर, आरएमओ डॉ. पवन चौधरी शामिल रहे। डॉ. दीपक माथुर ने बताया कि मनीष के शरीर पर चाकू से गोदने के करीब 30 निशान हैं। उसकी गर्दन भी चाकू से काटी गई है। देखने में प्रतीत हो रहा है उसका गला काटने के बाद भी उसके मरने तक लगातार चाकू गोदे गए हैं। पिंकी (23) की मौत फांसी पर लटकने से हुई। उसके शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। उल्टे हाथ की कलाई को काटा गया है। फूलवती (62), चारू (1) के सिर पर किसी भारी चीज से वार किया गया है। आंतरिक रूप से खून अधिक बहने पर दोनों की मौत हुई हैं।
murder pataudi
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के सामने कई सवाल एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत ने पुलिस के हाथ-पांव फुला दिए हैं। परिवार की किसी से रंजिश न होने की बात सामने आई है। ऐसे में हत्या क्यों की गई? यह बड़ा सवाल है। हत्या से पहले रेकी किए जाने की बात को भी नकारा नहीं जा सकता। किन लोगों ने वारदात को अंजाम दिया। हत्यारों की संख्या कितनी थी। इन सवालों के जवाब ढूंढना पुलिस के लिए चुनौती है।
आरोपियों की तलाश में तीन टीमें बनाई गई हैं। जिन पर भी शक है उनसे पूछताछ भी की जा रही है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है। जल्द ही हत्या की इस गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा।- शमशेर सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त
murder pataudi
- फोटो : अमर उजाला
बच्ची चारू को दफनाया गया बुधवार को करीब ढाई घंटे तक चले पोस्टमार्टम के बाद दोपहर करीब ढाई बजे शव परिजनों को सौंप दिए गए। शव के गांव में पहुंचते ही लोग भावुक हो उठे। मृतक मनीष के बड़े भाई अशोक ने मनीष, पिंकी व फूलवती के शव को मुखाग्नि दी। जबकि बच्ची चारू को दफनाया किया गया।