नई दिल्ली। डेंगू के बढ़ते खतरे को देखते हुए गुरु तेग बहादुर अस्पताल ने मरीजों के इलाज के लिए व्यापक तैयारियां कर ली हैं। अस्पताल में डेंगू मरीजों के लिए अलग वार्ड, पर्याप्त दवाओं का स्टॉक, जांच सुविधा व विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम तैनात की गई है।
अस्पताल की लैब में डेंगू जांच की सुविधा उपलब्ध है और आपात स्थिति में प्लेटलेट्स के लिए ब्लड बैंक भी पूरी तरह तैयार है। अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रवीण कुमार ने कहा कि तेज बुखार, सिरदर्द, शरीर में दर्द या प्लेटलेट्स कम होने पर स्वयं दवा न लें, तुरंत अस्पताल जाकर जांच कराएं। उन्होंने मच्छरों से बचाव और पानी न जमा होने देने की सलाह भी दी। समय पर जांच व इलाज से गंभीर स्थिति से बचा जा सकता है। संवाद