फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यस बैंक वाइस प्रेसिडेंट की मौत केस में जांच के लिए एसआईटी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-46 निवासी यस बैंक वाइस प्रेसिडेंट (वीपी) धीरज अहलावत (38) का शव दिल्ली की बवाना नहर से 12 अगस्त को मिलने के बाद उनके परिजनों ने सोमवार को पुलिस आयुक्त केके राव से मुलाकात की। पुलिस आयुक्त ने 6 अगस्त को सेक्टर-50 थाने में दर्ज गुमशुदगी की एफआईआर में अपहरण की धाराएं जोड़ने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

हत्या की धाराएं जोड़ने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। मामले की जांच के लिए पुलिस आयुक्त ने सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध-1) प्रीतपाल के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। इसमें अपराध शाखा सेक्टर-30 के उप निरीक्षक, सेक्टर-50 थाने के सहायक उप निरीक्षक और साइबर थाने के मुख्य सिपाही को शामिल किया गया है। पुलिस धीरज अहलावत की कॉल डिटेल खंगाल रही है। उधर, दिल्ली पुलिस के मुताबिक, उनके शव पर प्रथम दृष्टया चोटों के निशान नहीं मिले हैं।
सहायक पुलिस आयुक्त प्रीतपाल ने बताया कि 5 अगस्त की शाम सेक्टर-46 निवासी धीरज अहलावत घर के बाहर घूमते हुए संदिग्ध हालात में गायब हो गए थे। परिजनों ने सेक्टर-50 थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 12 अगस्त को दिल्ली पुलिस ने सूचना दी कि बवाना नहर में एक शव मिला है। मौके पर परिजनों ने हाथ में बंधी राखी व अंडरवियर से उसकी पहचान धीरज अहलावत के रूप में की। पुलिस ने 13 अगस्त को शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव को गुरुग्राम ले आए और अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार को धीरज के परिजन पुलिस आयुक्त से मिलने पहुंचे और अज्ञात लोगों पर हत्या कर शव नहर में फेंकने का आरोप लगाया। पुलिस आयुक्त ने 6 अगस्त को दर्ज हुई गुमशुदगी की एफआईआर में अपहरण की धारा जोड़ दी है। पुलिस आयुक्त ने दिल्ली से पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में उचित धाराएं जोड़ने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें