फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पहलवान राहुल ने जीती फाइनल कुश्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पटौदी। गांव भोड़ाकलां स्थित शहीद ऋषिपाल सिंह चौहान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ग्राम पंचायत भोड़ाकलां के तत्वावधान में दंगल का आयोजन किया गया। इसमें फाइनल कुश्ती 2,27,100 रुपये की राहुल तिरपड़ी ने जीती। दंगल में काफी संख्या में पहलवान खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर फाइनल कुश्ती राहुल तिरपड़ी, सोनू अखाड़ा मांढोठी व पहलवान सुमित मेहर सिंह अखाड़ा रोहतक के बीच हुई। राहुल तिरपड़ी ने अपने प्रतिद्वंद्वी सुमित को पटखनी देते हुए फाइनल कुश्ती अपने नाम कर दर्ज की।
फाइनल अंतिम कुश्ती शहीद हवलदार ऋषिपाल सिंह चौहान के नाम से भाई प्रेमपाल चौहान ने दो लाख रुपये की कुश्ती की घोषणा की, जहां फाइनल कुश्ती कुश्ती प्रेमियों ने अपना-अपना सहयोग करने से 2,27,100 रुपये तक पहुंची थी। वहीं, 51 हजार रुपये की तीन कुश्तियां हुई, जिसमें पहली कुश्ती जितेंद्र व रेशम के बीच हुई, जिसमें जितेंद्र ने कुश्ती जीती। दूसरी 51 हजार काला व जोगिंद्र पंजाब के बीच हुई, जिसमें काला ने कुश्ती जीती। तीसरी कुश्ती पहलवान अंकुर रामकिशन अखाड़ा मोकलवास व दीपेंद्र करनाल के बीच हुई, जिसमें पहलवान अंकुर ने कुश्ती जीती।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, 31 हजार रुपये की तीन कुश्तियां हुई, जिसमें पहलवान विकास, कृष्ण बिलासपुर व प्रशांत खंडेवला ने कुश्ती जीती। इस मौके पर मनबीर सिंह चौहान, राजेश चौहान, प्रेमपाल चौहान, महेश सैनी, नरेश चौहान, कुलदीप चौहान, ओमबीर, छत्रपाल चौहान, दिनेश चौहान, राकेश चौहान व कृष्ण सैनी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें