फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सीवरेज समस्या को लेकर तहसील कार्यालय पहुंचे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखनगर। वार्ड नंबर-5 स्थित बीडीओ कॉलोनी के निवासी मंगलवार को तहसील कार्यालय पहुंचे और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या से अवगत कराया। निवासियों ने बताया कि पिछले 7-8 महीनों से कॉलोनी में सीवरेज का पानी लगातार ओवरफ्लो हो रहा है, जिससे गलियों में गंदगी फैली हुई है और लोगों का चलना-फिरना भी मुश्किल हो गया है। इस समस्या को लेकर वे कई बार नगरपालिका व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर चुके हैं और लिखित शिकायतें भी दे चुके हैं लेकिन समाधान नहीं हुआ है। ज्ञापन देने वालों में रमेश कुमार, केके वर्मा, नीरज कुमार, महेश, सुभाष, महेश मित्तल सहित कॉलोनी की काफी संख्या में महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल रहे। तहसीलदार सज्जन कुमार ने कॉलोनीवासियों को आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही मौका देखा जाएगा और संबंधित अधिकारियों के सहयोग से समस्या का स्थायी समाधान करवाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें