फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बंधवाड़ी में कूड़ा निस्तारण का काम बंद, नए साल में शुरू होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


गुरुग्राम। बंधवाड़ी में कूड़ा निस्तारण का काम पूरी तरह से बंद है। गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर लगे कूड़े के पहाड़ को खत्म होने में अभी लोगों को इंतजार करना पड़ेगा। लैंडफिल प्लांट पर 14 लाख टन से अधिक कूड़ा पड़ा हुआ है।

नगर निगम की ओर से इसके निस्तारण के लिए टेंडर की फाइल मुख्यालय पर लटकी हुई है जिसके लिए नगर निगम की ओर मुख्यालय को रिमांडर भेज कर जल्द मंजूरी देने को कहा गया है। नए साल में ही काम शुरू होने के आसार हैं।
विज्ञापन


बंधवाड़ी में कूड़ा निस्तारण का काम पूरी तरह से बंद पड़ा है। निस्तारण के लिए एजेंसियों को काम सौंपने के लिए टेंडर की स्वीकृति शहरी स्थानीय निकाय विभाग मुख्यालय से मिलनी है। फाइल मुख्यालय में अटकी हुई है। अगर लैंडफिल के 14 लाख टन कूड़े का निस्तारण समय पर नहीं हुआ तो फिर से निगम अधिकारियों की एनजीटी में जवाब देना होगा।
विज्ञापन


बंधवाड़ी लैंडफिल पर लगे कूड़े के ढेर को समाप्त करने के लिए टेंडर लगाया जाना है। इसकी मंजूरी का मामला मुख्यालय पर लंबित है। मुख्यालय रिमांडर लिखा जा चुका है। मुख्यालय से आई आपत्तियां भी दूर की जा चुकी हैं।

- प्रदीप दहिया, आयुक्त, नगर निगम गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें