फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: वेतन नहीं मिलने पर ओमनगर के यूपीएचसी में किया कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
मरीजों को करना पड़ा परेशानियों का सामना
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। ओमनगर के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी) के कर्मचारियों ने समय पर वेतन नहीं मिलने के विरोध में शनिवार को कार्य का बहिष्कार किया। शुक्रवार को भी जिले के कई यूपीएचसी में कर्मचारियों ने काम नहीं किया था। इससे इलाज के लिए यूपीएचसी पहुंचने वाले मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

कर्मचारियों का कहना है कि पिछले दो वर्षों से वेतन के भुगतान में लगातार देरी हो रही है, जबकि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के निदेशक द्वारा प्रत्येक माह की 7 तारीख तक वेतन जारी करने के आदेश कई बार जारी किए जा चुके हैं। इसके बावजूद कर्मचारियों के अनुसार, जिला स्तर पर एनएचएम के उप सिविल सर्जन एवं सिविल सर्जन द्वारा इन आदेशों की उचित पालना नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों ने 15 अक्तूबर को सिविल सर्जन को ज्ञापन देकर स्पष्ट किया था कि यदि 22 अक्तूबर तक वेतन जारी नहीं हुआ, तो 23 अक्तूबर से कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इसके बावजूद वेतन नहीं मिलने पर कर्मचारियों को यह कदम उठाना पड़ा।

कर्मचारियों ने मांग की है कि लंबित वेतन का तत्काल भुगतान किया जाए, हर माह 7 तारीख तक वेतन जारी करने के आदेशों की पालना सुनिश्चित की जाए ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें