फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पारंपरिक हस्तकला को बढ़ावा दे रहीं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। सरस मेले में उत्तराखंड से आई महिलाओं ने पारंपरिक हस्तकला को बढ़ावा देने के लिए मूज (कास) से बनी टोकरी और अन्य वस्तुओं का स्टॉल लगाया है। मूज से तैयार की गई विभिन्न आकार की टोकरियां, रोटी रखने के लिए टोकरी और ढक्कन, सजावटी सामग्री और घरेलू उपयोग की वस्तुएं बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। महिलाएं इन वस्तुओं को पूरी मेहनत और लगन से तैयार करती हैं। आशा एसएचजी के नाम से अपना कारोबार चला रही है।

महिलाओं ने बताया कि एक टोकरी बनाने में करीब दो दिन का समय लगता है। इस काम में लगभग दस महिलाएं मिलकर काम करती हैं। यह काम न केवल उन्हें आर्थिक मदद देता है, बल्कि उनकी पारंपरिक कला को भी जीवित रखे हुए है। मूज से बनी वस्तुएं मजबूत, टिकाऊ और पूरी तरह पर्यावरण के अनुकूल होती हैं। महिलाओं का कहना है कि उन्होंने इस काम से प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और लोगों को प्राकृतिक उत्पादों की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन टोकरियों को बनाते समय अलग-अलग डिजाइन डाला जाता है। इससे वह और भी आकर्षित लगती हैं। इसे काफी लोग पसंद करते हैं।- मनीषा देवी

हमारे साथ करीब 10 महिलाएं काम करती हैं। इससे उनकी आर्थिक मदद और आपने कला या परंपरा को बनाए रखने के लिए एक मौका मिलता है। प्लास्टिक से छुटकारा मिल सकता है। - सुशीला देवी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें