पानी पीने रुकी महिला को डंपर ने टक्कर मारी, मौके पर मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। नूंह रोड पर मंगलवार तेज गति से आ रहे डंपर ने सड़क किनारे पानी पी रही महिला को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक फरार है।
दिल्ली की कल्याणपुरी की रहने वालीं हसन कौर पत्नी गुरुनाम अपने ताऊ के लड़के भाग सिंह के साथ मंगलवार को नोगवां जा रही थीं। यहां पर उनकी जमीन है, जिसे बंटाई पर दे रखा है। रास्ते में हसन कौर को प्यास लगी। इस पर वह स्कूटी रोककर अंबेडकर चौक पर साइड में खड़े होकर पानी पीने लगी। इसी दौरान तेज गति से आ रहे डंपर ने हसन कौर को अपनी चपेट में ले लिया। मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। भाग सिंह की शिकायत पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
----