फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई साजिश तो नहीं: वृंदावन के लिए निकली थी शिवांगी, खेत में मिली लाश; किसके साथ गई थी बेटी पिता ने नहीं बताया

Mon, 24 Jun 2024 06:33 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हथीन

सार

जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्यता में मामला हत्या का प्रतीत होती है। मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि शिवांगी किस के साथ गई थी।
विज्ञापन
मृतक शिवांगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन जाने की बात कहकर घर से गई 25 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई। महिला का शव हरियाणा के हथीन स्थित मंडकौला-मढनाका रोड किनारे पड़ा मिला। शव पर गंभीर चोटों के निशान थे। ग्रामीणों की सूचना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल भिजवाया। हथीन थाना पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोमवार दोपहर को चिकित्सकों के तीन सदस्यीय बोर्ड द्वारा शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया। अभी तक पुलिस हत्यारों की पहचान नहीं कर पाई है।

विज्ञापन

मंडकौला चौकी प्रभारी अनिल कुमार के अनुसार कैलाश नगर निवासी गोपीराम ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी बेटी शिवांगी की शादी गांव ताराका में हुई थी। फिलहाल वह अपने मायके आई हुई थी। रविवार सुबह करीब नौ बजे शिवांगी मथुरा-वृंदावन दर्शन के लिए जाने की बात कहकर घर से निकली थी, परंतु देर रात तक भी घर वापस नहीं लौटी। 

सोमवार सुबह शिवांगी का शव मंडकौला से मढनाका सड़क किनारे मिला। खेतों पर आए किसानों ने मंडकौला चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी। कपड़ों व आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान हो पाई। पुलिस ने उन्हें मौके पर बुलाकर शव की शिनाख्त करवाई। शिवांगी के सिर व गले पर गंभीर चोटों के निशान थे। किसी ने शिवांगी की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंका है।

जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्यता में मामला हत्या का प्रतीत होती है। मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि शिवांगी किस के साथ गई थी। इस बारे में उसके पिता से अभी तक कोई जानकारी मिली है। मृतका का फोन रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति होगी स्पष्ट
पुलिस ने बताया कि तीन सदस्यीय डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगें उसके अनुरूप कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मौके पर फोरेंसिक साइंस लेब के डॉक्टर एवं क्राइम एवं सीन के स्पेशलिस्ट भी पहुंचे। खबर लिखे जाने तक हत्यारे और हत्या का कारण पता नही चल पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें