फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला से 25 दिन तक यौन उत्पीड़न

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएलएफ सेक्टर-29 थाना में दर्ज की गई प्राथमिकी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नौकरी दिलाने के नाम पर एक महिला से यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने करीब 25 दिन तक महिला का यौन उत्पीड़न किया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि डीएलएफ सेक्टर-29 थाना में पीड़िता की शिकायत पर बीएनएस की धारा 75(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह नौकरी की तलाश कर रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात चक्करपुर में रहने वाले एक युवक से हुई। युवक ने उसे नौकरी दिलाने की बात कही और अपने कार्यालय बुलाया। आरोप है कि नौकरी दिलाने का झांसा देकर आरोपी उसका यौन उत्पीड़न करने लगा। आरोपी ने 29 अगस्त से 23 सितंबर तक महिला का यौन उत्पीड़न किया। करीब 25 दिन तक आरोपी ने यौन उत्पीड़न किया। इससे परेशान होकर महिला ने पुलिस को शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 साल की नाबालिग से छेड़छाड़
गुरुग्राम। सोहना शहर थाना इलाके में सड़क किनारे खड़ी 13 साल की नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पलवल की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 25 सितंबर को अपनी 13 साल की बेटी के साथ सोहना गई हुई थी। मां-बेटी इंद्री मोड पर खड़े थे तो एक युवक ने उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करते हुए अपशब्द भी कहे। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उन्हें धमकी दी। सोहना शहर थाना पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें