गुरुग्राम के सोहना की राजोरिया कॉलोनी निवासी रिया अरोड़ा ने पुलिस को बताया कि इसी साल जनवरी में उनकी दोस्ती फेसबुक पर सन्नी नामक युवक से हुई थी। इसके बाद उसने अपने आप को ट्रेवल एजेंसी का संचालक बताया। इसी दौरान रिया ने भी बातों-बातों में शिरडी जाने की बात कही।
सोशल मीडिया पर ट्रेवल एजेंसी का संचालक बनकर एक युवक ने महिला से दोस्ती कर शिरडी घुमाने के नाम पर 1.5 लाख रुपये ठग लिए। महिला की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गुरुग्राम के सोहना की राजोरिया कॉलोनी निवासी रिया अरोड़ा ने पुलिस को बताया कि इसी साल जनवरी में उनकी दोस्ती फेसबुक पर सन्नी नामक युवक से हुई थी। इसके बाद उसने अपने आप को ट्रेवल एजेंसी का संचालक बताया। इसी दौरान रिया ने भी बातों-बातों में शिरडी जाने की बात कही। इस पर युवक ने उनसे हवाई जहाज की टिकट और वहां रहने का डेढ़ लाख रुपये का खर्चा बताया। सन्नी के कहने पर रिया ने उसके खाते में 24 जनवरी को तीन बार में डेढ़ लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। सन्नी ने एक दिन बाद एयर टिकट भेजने की बात कही। महिला ने अगले दिन उसके पास फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया। कई दिनों बाद भी जब कोई जवाब नहीं आया तो उन्हें धोखाधड़ी का अहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।
महिला के नाम से आईडी बनाकर डाली अश्लील वीडियो
इंस्टाग्राम पर महिला की फेक आईडी बनाकर अश्लील वीडियो और फोटो डालकर बदनाम किया गया। महिला की शिकायत पर साइबर थाने में मामला दर्ज कर लिया है। भोंडसी थाना क्षेत्र निवाी महिला ने बताया कि एक 26 अप्रैल को उन्होंने इंस्टाग्राम पर उसके नाम से एक आईडी बनी हुई देखी। उस आईडी पर अश्लील वीडियो और फोटो डाले जा रहे थे। इसके बाद से वह मानसिक तनाव में हैं।