सोहना। शुक्रवार शाम तेज आंधी के कारण एल्डिको सोसाइटी में दर्जन भर फ्लैट्स की खिड़की दरवाजे उखड़ गए। कई फ्लैट की दीवारों में दरार आ गई। यहां रहने वाले दीपक ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू हुई। इसी बीच खबर मिलते ही विधायक कुंवर संजय सिंह मौके पर पहुंचे और मुआयना किया। उन्होंने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया कि एल्डिको सोसाइटी के मालिक और मैनेजमेंट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएं, सभी को न्याय मिलेगा।
वहीं देर शाम तक पुलिस मैनेजमेंट और मेंटनेस के कर्मचारियों को तलाशती रही। यहां रहने वाले दीपक गुप्ता ,आशुतोष, कल्पना, संदीप, राजीव आदि ने बताया कि उन लोगों ने कंपनी के खिलाफ शिकायत दी है। करोड़ों रुपये लेकर फ्लैट में घटिया निर्माण कार्य किया गया है। पिछले वर्ष एक फ्लैट में छज्जा गिरने से एक व्यक्ति को चोट लग गई थी। जिसका मामला पुलिस में दर्ज है। पुलिस जांच अधिकारी एएसआई वेद प्रकाश का कहना है की अभी लिखित