फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बंगाली गीत और लोक संगीत से मां दुर्गा का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। ढाक बाजा काशोर बाजा, उलू दे आर शंख बाजा। एलो एलो एलो मां दुर्गा मां ... बोल दुर्गा माई की जय। सेक्टर 15 के पार्ट टू के सामुदायिक भवन में आयोजित पूर्वापल्ली दुर्गा बाड़ी पूजा एसोसिएशन के सदस्यों ने इस बंगाली गीत समेत राजस्थानी, गुजराती और पंजाबी लोक संगीत के साथ मां दुर्गा का स्वागत किया।
पूजा पंडाल में मां दुर्गा के दर्शन के लिए लोग आने लगे हैं। गुरुग्राम, मानेसर और सोहना में करीब 50 जगहों पर दुर्गा पूजा की जा रही है मगर सेक्टर 15 के पार्ट टू में मां दुर्गा की सबसे ऊंची मूर्ति और बंगाली कला अल्पना आधारित पंडाल लगाया गया है। पंडाल में मां दुर्गा की मूर्ति की स्थापना के साथ मंच पर आगोमनी संगीत के साथ मां दुर्गा की वंदना की गई। इसमें दुर्गा सप्तशती के मंत्रों के बीच बांग्ला गीतों को मधुर संगीत के साथ पिरोया गया था। इस कार्यक्रम का संयोजन सुप्ती दत्ता ने किया। इसके बाद माता के पंडाल के सामने विभिन्न राज्यों के नृत्य के साथ मां का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संयोजन अंजली ग्रोवर ने किया। कार्यक्रम के अंत में डांडिया नृत्य किया गया। संगठन के महासचिव राजर्षि सेनगुप्ता ने बताया कि पंडाल में मंच पर रोजाना शाम 6.30 बजे से रात के 10 बजे तक कार्यक्रम होंगे। सुबह 10 बजे सामूहिक पुप्पांजलि होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें