फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव, बढ़ी ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। साइबर सिटी में शनिवार की रात को हुई तेज बारिश के चलते रविवार को शहर में जगह-जगह जलभराव देखने को मिला। इसके चलते राहगीरों को खासी समस्या का सामना करना पड़ा तो अतुल कटारिया चौर, सोहना रोड, द्वारका एक्सप्रेसवे समेत विभिन्न जगहों पर जाम की स्थिति बनी रही। वहीं दूसरी तरफ बारिश के बाद प्रदूषण में कमी आई और वायु गुणवत्ता सूचकांक 205 पर आ गई।
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को सुबह से ही रुक-रुककर बारिश हो रही थी। यह क्रम देर रात तक जारी रहा और रात करीब 9 बजे लगभग 30-35 मिनट तक काफी तेज बारिश हुई। इसके चलते पटेल नगर, भीम नगर, अर्जुन नगर, शिवाजी नगर, सेक्टर-15, सेक्टर-31, झाड़सा समेत विभिन्न जगहों पर जलभराव हो गया। रात में भी रुक-रुक कर बारिश हो रही थी, जिसके चलते राहगीरों को परेशानी हुई। बारिश के चलते रविवार सुबह समय कड़ाके की ठंड रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें