फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के कई इलाकों में चरमराई हुई है जलापूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। शहर के कई इलाकों में फिर से जलापूर्ति की व्यवस्था चरमरा गई है। परेशान लोग नगर निगम को ट्विटर पर शिकायत कर रहे हैं। हालांकि, अधिकांश जगहों पर अभी तक समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

सेक्टर-9 के रोहित अलमाल ने नगर निगम गुरुग्राम को ट्वीट करते हुए कहा है कि उनके इलाके में जलापूर्ति पूरी तरह से ठप पड़ी है। बिना पानी के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। ट्वीट के जवाब में नगर निगम ने लिखा है कि जगह का नाम अन्य जानकारियों सहित भेजें। इस पर रोहित ने कहा है कि जानकारी भेजी जा चुकी हैं, अभी तक सुनवाई नहीं हुई है। इसी तरह सेक्टर-63ए के गौरव ने एमसीजी को लिखा है कि उनके इलाके में छह माह से जलापूर्ति की उचित व्यवस्था नहीं हो सकी है। एमसीजी ने कहा है कि यहां पानी की जिम्मेदारी जीएमडीए की है। गौरव का कहना है कि पानी की समस्या पर विभाग एक दूसरे पर जिम्मेदारी टाल रहे हैं, जबकि लोग परेशानी से रोजाना दो-चार हो रहे हैं।
इन इलाकों में भी है समस्या
सदर बाजार इलाका, जैकबपुरा, बसई रोड इलाका, सेक्टर-पांच, सात, गंगा विहार कॉलोनी, मियां वाली कॉलोनी, शक्ति नगर, ओम नगर, सेक्टर-चार आदि में कम पानी के आने, गंदे पानी के आने और कम समय जलापूर्ति होने आदि की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें