फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: विटामिन बी-12 और डी-3 की कमी से महिलाओं की बढ़ रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पालम विहार के सी-2 स्थित आयुष विंग में पहुंच रहीं मरीज
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। पालम विहार के सी-2 स्थित आयुष विंग में आयुर्वेद, पंचकर्म और होम्योपैथी की ओपीडी में कमजोरी और विटामिन की कमी से जुड़ी समस्याओं के मरीज पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार, पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में यह समस्या ज्यादा देखने को मिल रही है। खासकर 30 से 40 से अधिक उम्र की महिलाओं यह समस्या ज्यादा होती है। वहीं गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी अपने खानपान और पोषण का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन

चिकित्सकों के अनुसार, समय पर भोजन नहीं करना, लंबे समय तक भूखे रहना और खानपान में पोषक तत्वों की कमी के कारण शरीर में विटामिन बी-12 और विटामिन डी-3 की कमी हो सकती है। इसके कारण लगातार थकान, हाथ-पैरों में झनझनाहट और चिड़चिड़ापन जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं। ऐसे लक्षणों को केवल उम्र बढ़ने या काम के दबाव का असर समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आयुष विंग की पंचकर्म विशेषज्ञ डॉ. गीतांजलि अरोड़ा ने बताया कि ऐसे में मरीजों को सुबह की धूप लेनी चाहिए। साथ ही, समय पर भोजन करना चाहिए और खाने के बीच अधिक अंतराल नहीं रखना चाहिए। चाय का सेवन कम करना चाहिए और चाय के साथ पैकेटबंद खाद्य पदार्थों का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें