फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अंडरपास न बनाने पर ग्रामीणों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पटौदी। पटौदी से शेरशाह सूरी मार्ग पर एनएचएआई द्वारा बनाए जा रहे बाइपास पर अंडरपास या फ्लाईओवर बनाए जाने की मांग को लेकर ग्रामीण मंगलवार को अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठने से पहले ग्रामीणों ने पटौदी के एसडीएम संजीव कुमार को भी ज्ञापन सौंपा था। इसके साथ ही ग्रामीण पटौदी विधायक सत्यप्रकाश जरावता से भी मिल चुके है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर बाईपास के साथ अंडरपास या फ्लाईओवर नहीं बनता तो लोगों को गांव में पहुंचने के लिए घूमकर आना पड़ेगा। इसके चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

सरपंच एकता मंच के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि जब तक अंडरपास या फ्लाईओवर की मांग को नहीं माना जाता तब तक वह एनएचएआई को बाईपास बनाने का काम नहीं करने देंगे। इसके साथ 10 मार्च को धरना स्थल पर 20 गांवों की महापंचायत का भी आयोजन किया जागा। इसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। मांग पूरी कराने के लिए अगर आंदोलन करना पड़ा तो आंदोलन भी किया जाएगा। इस मौके पर अजीत ठाकरान, सतनारायण मिर्जापुर, गांव खोड़ सरपंच मास्टर आजाद सिंह के साथ अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें