फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोती हुई इमोजी के साथ Zomato: कोई शुभम को समझाओ 14 बार मांग चुका है भांग की गोली, दिल्ली पुलिस ने ली फिरकी

Tue, 07 Mar 2023 02:59 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

Zomato Funny Tweets:अब इस पूरे वाकये पर सोशल मीडिया खूब मजे ले रहा है। एक यूजर ने भांग के दुकान की एक फोटो शेयर करते हुए कहा कि हे जोमैटो आप इनसे एमओयू साइन कर लो।
विज्ञापन
जोमैटो से मंगाई भांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली का त्योहार और भांग की गोली या भांग की ठंडाई की चर्चा न हो ये थोड़ा मुश्किल लगता है। हालांकि यह परेशानी और हंसी का सबब तब बन जाता है, जब यह बात पुलिस तक पहुंच जाए। गुरुग्राम के एक शख्स के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ और अब वह सोशल मीडिया पर लोगों के हंसी की वजह बन रहा है।
विज्ञापन


दरअसल आज जोमैटो ने रोती हुई इमोजी के साथ में एक ट्वीट किया है। इसमें जोमैटो ने बताया, कृपया कोई गुरुग्राम वाले शुभम से कहे कि् हम भांग की गोली डिलीवर नहीं करते। वो हमसे इसके लिए 14 बार कह चुका है।
विज्ञापन


इस पर दिल्ली पुलिस ने भी मजेदार ट्वीट किया, अगर कोई शुभम से मिले तो कह दे कि भांग खाकर गाड़ी बिल्कुल न चलाए।
 

क्या कह रहे यूजर
अब इस पूरे वाकये पर सोशल मीडिया खूब मजे ले रहा है। एक यूजर ने भांग के दुकान की एक फोटो शेयर करते हुए कहा कि हे जोमैटो आप इनसे एमओयू साइन कर लो।
 

बीजी नामक एक यूजर ने कहा कि, पुत्तर जी शुभम नू लस्सी भेज दो, भांग दा काम ते नहीं करदी पर आत्मा तृप्त जरूर हो जाएगी इस गर्मी विच।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें