फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बामनीखेड़ा गांव में अतिक्रमण और जलभराव से ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
सड़क पर भरा गंदा पानी। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
-सर्विस रोड पर जाम, नाली बंद और गंदगी से बिगड़े हालात
विज्ञापन

=प्रशासन से कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं


संवाद न्यूज एजेंसी


पलवल।
जिले के बामनीखेड़ा गांव में मूलभूत सुविधाओं की कमी और अव्यवस्था ग्रामीणों के लिए गंभीर समस्या बनती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि हाईवे की सर्विस रोड से गांव की ओर आने-जाने में अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सर्विस रोड़ पर नालियों के जाम होने के कारण लगातार जलभराव की स्थिति बनी रहती है, जो बरसात के दिनों में और अधिक गंभीर हो जाती है। इसके अलावा क्षेत्र में अतिक्रमण भी बड़ी समस्या बन चुका है। सर्विस रोड के किनारे दुकानों, फलों की रेहड़ियों और अंडरपास में सब्जी विक्रेताओं की ओर से किए गए अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। वाहन चालक सड़क पर ही रुककर सामान लेने लगते हैं, जिससे लंबा जाम लग जाता है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। गांव में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है और जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं, जहां लावारिस पशु प्लास्टिक खाते देखे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों से बातचीत

गांव की स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। सर्विस रोड पर जलभराव और अतिक्रमण से आना-जाना मुश्किल हो गया है। कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
- सचिन, ग्रामीण


यहां रोजाना जाम लगता है। दुकानदार सड़क तक सामान फैला देते हैं, जिससे वाहन निकलना भी मुश्किल हो जाता है। प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।
- मोहन शर्मा, ग्रामीण

गांव में सफाई व्यवस्था बिल्कुल भी ठीक नहीं है। जगह-जगह कूड़ा पड़ा रहता है और बदबू से जीना मुश्किल हो गया है।
पवन शर्मा, ग्रामीण

बरसात में हालात और खराब हो जाते हैं। पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे सड़क तालाब बन जाती है।
- नितिन कुमार, ग्रामीण

अतिक्रमण के कारण सड़क संकरी हो गई है। दुर्घटना का खतरा हमेशा बना रहता है। प्रशासन को सख्ती करनी चाहिए।
- कृष्ण, ग्रामीण

लावारिस पशु गंदगी में प्लास्टिक खाते दिखते हैं, जिससे पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों पर असर पड़ रहा है। कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

- रवि शर्मा, ग्रामीण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें