फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: घरेलू सिलिंडरों के उपयोग पर ढाबा मालिक पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
-आरोपी ने टीम के कब्जे से सिलिंडर अंदर लेजाकर शटर किया बंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


पलवल।
जिले के आलाहपुर गांव स्थित एचआर 30 ढाबा पर घरेलू गैस सिलिंडरों के अवैध उपयोग और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। जिला खाद्य एवं पूर्ति विभाग की टीम की ओर से की गई छापेमारी के दौरान ढाबा मालिक के खिलाफ पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी एएफएसओ चांद सिंह, निरीक्षक राजीव और उप-निरीक्षक दिनेश की टीम विभागीय आदेशों पर ढाबे का निरीक्षण करने पहुंची थी। जांच में रसोई के भीतर कॉमर्शियल सिलिंडरों के स्थान पर चार घरेलू गैस सिलिंडर अवैध रूप से उपयोग होते पाए गए। अधिकारियों ने जब कार्रवाई शुरू की तो ढाबा मालिक ने सिलिंडरों को जबरन अंदर ले जाकर ढाबे का शटर बंद कर दिया और टीम को काम करने से रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थिति बिगड़ने पर विभाग ने डायल-112 पर सूचना दी, जिसके बाद ईआरवी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन ढाबा मालिक ने शटर नहीं खोला। घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद विभाग की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि जब्त किए गए सिलिंडरों को कब्जे में लेने और आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। मामले की जांच पुलिस की ओर से की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें