फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियल एस्टेट कंपनी का उपाध्यक्ष ठेकेदारों से ले रहा था रिश्वत, प्रबंधन ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। रियल स्टेट से जुड़ी एक कंपनी प्रबंधन ने अपने ही एक उपाध्यक्ष को ठेकेदारों से रिश्वत लेते पकड़ा है। आरोप है कि वह ठेकेदारों से काम के बदले पैसों की मांग करता था। कंपनी प्रबंधन ने पांच लाख रुपये लेकर एक ठेकेदार को आरोपी उपाध्यक्ष पास भेजा और फिर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। कंपनी ने सदर थाने में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

श्वेता एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े रजत खंडेलवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अशोक कुमार गुप्ता कंपनी में सामग्री वाले विभाग में उपाध्यक्ष हैं। वह कंपनी से जुडे़ ठेकेदारों से काम के बदले पैसों की मांग करता था। कई ठेकेदारों से इसकी शिकायतें आ रही थीं। 19 मई की शाम कंपनी ने एल्युमुनियम के दरवाजे व अन्य सामान बनाने वाले ठेकेदार राय सिंह को पांच लाख रुपये देकर, उक्त उपाध्यक्ष के पास भेजा। उपाध्यक्ष जैसे ही ठेकेदार से रिश्वत के रूप में पांच लाख रुपये ले रहा था, उसे रंगे हाथों पकड़ लिया गया। रजत खंडेलवाल का आरोप है कि उक्त आरोपी काफी समय से ठेकेदारों व कंपनी से जुड़े सदस्यों से रिश्वत लेता था। आरोपी ने कंपनी के साथ धोखाधड़ी की है। फिलहाल पीड़ित की शिकायत पर सदर थाना की पुलिस विभन्नि धाराओं में मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें