फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

61 टीकाकरण केंद्रों पर लगेगी टीके की पहली दूसरी व एहतियाती खुराक

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। टीकाकरण अभियान के तहत सोमवार को 61 टीकाकरण केंद्रों पर टीके लगाए जाएंगे। यहां पर वैक्सीन के कुल 8175 स्लॉट उपलब्ध कराए गए हैं। इसमें स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स व 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए ऑफलाइन माध्यम से स्लॉट उपलब्ध रहेंगे। एहतियाती खुराक के लिए किसी प्रकार के नए पंजीकरण की आवश्यकता नहीं है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा पुन: शुरू किए गए हर घर दस्तक अभियान के तहत विभिन्न आयु वर्ग के लोगों के लिए 45 केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

57 केंद्रों पर 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों को कोविशील्ड की पहली व दूसरी डोज लगाई जाएगी। सेक्टर-31 स्थित पॉलीक्लीनिक में स्पूतनिक वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी। शिक्षा व नौकरी के लिए विदेश जाने के लिए चयनित नागरिक सेक्टर 31 पॉलीक्लीनिक में कोविशील्ड की दूसरी डोज लगवा सकते हैं। इस केंद्र पर वैक्सीन के 50 स्लॉट उपलब्ध रहेंगे। इसके साथ ही इस स्वास्थ्य केंद्र पर स्पूतनिक वैक्सीन की दूसरी डोज भी लगाई जाएगी। दूसरी डोज के रूप में यहां पर 20 स्लॉट उपलब्ध रहेंगे। इसके अतिरिक्त जिन नागरिकों को कोविशील्ड की पहली या दूसरी डोज लगवानी है, वह अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर कोरोनारोधी वैक्सीन लगवा सकता है।
-------
52 केंद्रों पर लगेगी कोर्बवैक्स
टीकाकरण कार्य देख रहे गुरुग्राम के उप-सिविल सर्जन डॉक्टर एमपी सिंह ने बताया कि सभी केंद्रों पर पहले आओ पहले लगवाओ की नीति के आधार पर वैक्सीन लगेगी। जिले में विभिन्न आयु वर्ग के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत सोमवार को 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को स्वास्थ्य केंद्र व जिले के विभिन्न स्कूलों में बनाए गए 52 टीकाकरण केंद्रों पर कॉर्बवैक्स वैक्सीन की पहली व दूसरी व 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों को 37 केंद्रों पर कोवैक्सीन की पहली, दूसरी व एहतियाती खुराक दी जाएगी। डॉ. एमपी सिंह ने जिले के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने परिवार व परिचितों में उपरोक्त आयु वर्ग के किशोरों व बच्चों का टीकाकरण करवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें