फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 सप्ताह बाद अवकाश के दिन भी सरकारी केंद्रों पर टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में 8 सप्ताह बाद रविवार को सरकारी केंद्रों पर व्यापक स्तर पर टीकाकरण किया गया और एक ही दिन में कुल 6284 लोगों को टीका लगा दिया गया। रविवार को जिले में कुल 10580 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया, जिसमें से शासकीय केंद्रों पर 6284 व निजी केंद्रों पर 4296 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इसमें से 6351 लोगों को पहली व 4229 लोगों को कोरोनारोधी टीके की दूसरी डोज दी गई।
विज्ञापन

इससे पहले 6 जून को 1002 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया था। इसके बाद 13, 20 व 27 जून को रविवार के दिन शासकीय केंद्रों पर टीकाकरण बंद रहा। 4 जुलाई को रविवार के दिन महज विशेष तौर पर 733 लोगों को टीका लगाया गया था। इसके बाद फिर से अगले तीन सप्ताह तक रविवार के दिन शासकीय केंद्रों पर टीकाकरण की प्रक्रिया बंद रही लेकिन अगस्त के पहले ही दिन रविवार को शासकीय केंद्रों पर व्यापक तौर पर टीकाकरण किया गया।
100 को लगा स्पूतनिक वी का टीका
रविवार को जिले में स्पूतनिक वी के 100 डोज व विदेश जाने वाले 18 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। वहीं, हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर 29 लोगों को टीका लगाया गया। 18-44 आयु वर्ग में 8465 व 45 साल से ज्यादा आयु वर्ग में 1996 लोगों को टीका लगाया गया। वहीं, 30 स्वास्थ्यकर्मियों व 89 फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया गया। इसी के साथ लाभार्थियों की कुल संख्या बढ़कर 18 23173 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

आज 46 केंद्रों पर लगेगा टीका
कोरोना टीकाकरण के क्रम में सोमवार को जिले में 43 शासकीय केंद्रों पर कुल 9050 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई जाएगी। इसमें से 4000 लोगों को टीके की पहली व 5050 को दूसरी डोज देने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें से सिर्फ सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक केंद्र पर स्पूतनिक वी वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगाई जाएगी। सोमवार को भी टीके की पहली व दूसरी डोज के लिए 100-100 स्लॉट रखे गए हैं। जिले में सोमवार को भी 5 केंद्रों पर कोवाक्सिन की दूसरी डोज दी जाएगी जबकि अन्य केंद्रों पर कोविशील्ड की वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें