फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: फर्जी पुलिस व सेना अधिकारी के नाम पर करता था ठगी, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को डराता था आरोपी, फर्जी सिम व मोबाइल बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। नूंह साइबर थाना पुलिस ने एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है, जो सोशल मीडिया पर फर्जी पुलिस और सेना अधिकारी के नाम पर लोगों से ठगी करता था। आरोपी की पहचान मोहम्मदपुर टेड, थाना पिनंगवा निवासी मुरसलीम पुत्र हकीमुद्दीन के रूप में हुई है। आरोपी के पास से एक फर्जी पते पर जारी सिम कार्ड और मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मुरसलीम ने अपनी असली पहचान छिपाकर सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल बनाई थी। इन प्रोफाइल्स में वह पुलिस और सेना अधिकारियों के नाम और पद का इस्तेमाल करता था और लोगों को कॉल करता और डरा-धमकाकर उनसे ठगी करता था।
विज्ञापन

सूचना के आधार पर नूंह साइबर थाना टीम ने कार्रवाई की और आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने उसके मोबाइल की जांच में कई संदिग्ध चैटिंग और फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल का खुलासा किया है। इसके अलावा, उसके पास से जो सिम कार्ड मिले, वे फर्जी पते पर जारी किए गए थे। पुलिस के अनुसार मुरसलीम के विरुद्ध अलग-अलग स्थानों से ठगी की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।वहीं, साइबर पुलिस ने अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के कॉल या सोशल मीडिया संदेश पर भरोसा न करें। ऐसे मामलों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। ऐसे ठगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें