फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 को भारत बंद की तैयारी में जुटा संयुक्त किसान मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीनों कृषि कानूनों का पिछले 10 माह से किसान संगठन विरोध करते आ रहे हैं। इसके लिए बड़ी संख्या में किसान राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर डटे हैं। सरकार की ओर से कोई कदम नहीं उठाने के विरोध में किसान संगठनों ने 27 सितंबर को भारत बंद की घोषणा की है। इसको लेकर एक ओर जहां तैयारियां की जा रही हैं, वहीं श्रमिक और कर्मचारी संगठनों ने भी सहयोग देन का मन बनाया हुआ है।
विज्ञापन

गुरुग्राम में राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट चल रहे धरने में मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोख सिंह ने कहा कि किसान आंदोलन को 295 दिन हो गए हैं । लेकिन केंद्र सरकार आंदोलनरत किसान संगठनों से किसी प्रकार की वार्ता नहीं कर रही है। जनतांत्रिक देश में इस प्रकार की कार्यप्रणाली कभी भी नहीं देखी गई है। सरकार ने हठधर्मिता अपनाई हुई है, जिससे किसान संगठनों में रोष व्याप्त है। किसान नेता फूल कुमार ने बताया कि 27 सितंबर को पूरा भारत बंद रहेगा। श्रमिक नेता अनिल पंवार ने कहा कि ट्रेड यूनियन भी भारत बंद में शामिल होंगी। इसको सफल बनाने के लिए बैठकें चल रही हैं। जयप्रकाश रेहडूृ ने कहा कि बंद को सफल बनाने के लिए विभिन्न सामाजिक व कर्मचारी संगठनों से भी संपर्क किया जा रहा है। इस मौके पर बलवान सिंह दहिया, अभय पूनिया, राजवीर कटारिया, वीरेंद्र सरोहा, तेजराम यादव, सत्यवीर सिंह, सूबे सिंह यादव, नवनीत, अनिल ढिल्लो, मनोज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें