फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री के नाम पर आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर डालने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री व गुरुग्राम से सांसद राव इंद्रजीत सिंह के नाम से एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अब इस वीडियो के खिलाफ साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। मेफील्ड गार्डन निवासी बलजीत सिंह की ओर से दी गई शिकायत में कहा गया है कि, कुछ लोग केंद्रीय मंत्री और भाजपा के नेताओं को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

क्या है वीडियो में?
पुलिस के मुताबिक, बलजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया पर एक दिन पहले करीब दो मिनट का वीडियो पोस्ट किया गया। इसमें हिंदी गाने पर कुछ महिलाएं डांस कर रही हैं। इसके साथ ही करीब दो दर्जन लोग उनके साथ में हैं। पोस्ट करने वाले ने लिखा है कि गुरुग्राम सांसद द्वारा आयोजित होली की पार्टी का यह वीडियो है। ट्विटर पर भी यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
सांसद ने नहीं आयोजित की कोई होली पार्टी
बलजीत सिंह का कहना है कि केंद्रीय मंत्री ने इस तरह की किसी भी प्रकार की पार्टी होली पर आयोजित नहीं की थी। वीडियो में दिखने वाले लोग भी गुरुग्राम भाजपा के नेता भी नहीं है। आपत्तिजनक वीडियो डालकर केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता को बदनाम किया जा रहा है। जांच अधिकारी का कहना है कि आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आईपी एड्रेस समेत सोशल मीडिया पर जिन अकाउंट से वीडियो वायरल किया जा रहा है उनकी डिटेल खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें